शुक्रवार, 22 अगस्त 2014
शुक्रवार, 27 जून 2014
एक बेशर्म....
बेशर्मी तब आई जब
कचोटा गया
ललकारा गया
उकताया गया
अपने अस्तित्व के लिए
अपने मान के लिए
......
जब अपने अंदर झाकोगे
तब समझोगे
......
शर्म करने को जब
कुछ बचता नहीं ...
तब इन्शान
बेशर्म ही बन जाता है .....दिल में जो आये वो पैगाम लिखना
दिल में
जो आये वो
पैगाम लिखना
हमने सहर
लिखा.. तुम शाम
लिखना
कुछ इस
तरह से दिलों
के रंज भुला
मेरे हिस्से
कि धूप भी
अपने नाम लिखना
कलम जमाने
से रख के
रूबरू
महके जो
हर खिजां में
वो बाम लिखना
मन को
फैला के दुनियाँ
से बड़ा
कभी काबा
तो कभी चार-धाम
लिखना
कौशल इस
तरह अपनाना खुद
को
दिल कि
बात दिल से
बे-लगाम लिखनासमय बड़ा बलवान
राजा को तू
रंक बना
दे
रंक को दे
दे ताज
बिछडो को तू
गले मिलाये
मीतो को बिछडाये
तेरे तो गुणगान करे
सब लोग लगाये आस
अब बदलेगी किस्मत मेरी
सर पर होगा
ताज
बनके ऑफिसर आऊंगा
गर तू रहा
मेहरबान
शासन देश का
चलाऊंगा
गर तूने दे
दिया ताज
समय बड़ा बलवान रे भाई
समय बड़ा बलवान .... शुक्रवार, 16 मई 2014
यूँ कुछ ...
आस-पास कुछ अहसासों
की बात-चीत होती देखी है
दूर किनारे
,साँझ-सकारे पंछी की टोली देखी है
खोज-खबर रखने वालो की ये कैसी हालत देखी है
मुह में राम बगल में छूरी कैसी फरमाईस देखी है ||
भोले-भाले चेहरे है पर ,दिल में छुपी नफरत देखी है
ऊच-नीच और जात-पात की खिची हुयी सरहद देखी है
राह गुजरते यूँही चलते बात बड़ी रोचक देखी है
तू-तू में-में करने की हाय गजब फितरत देखी है ||बुधवार, 23 अप्रैल 2014
बातों बातों में -१...( लघु कथा)
ट्रिन ट्रिन ... डोरबेल कि उस कर्कस आवाज ने उसे नीद से जगा दिया था . घडी में टाइम देखा ये सुबह के ६ बजे थे और आज तो शनिवार है छुट्टी का दिन आज कौन सुबह सुबह परेशान करने आ गया |
यही सब बडबडाते हुए आँखें मलते उसने दरवाजा खोला तो देखा सामने १२,१३ साल कि एक छोटी बच्ची खड़ी है हाथ में एक थाली जिसपर एक भगोने में सरसों का तेल और कुछ सिक्के पड़े हैं , और थाली में माँ वैष्णव देवी दरवार कि फोटों |
बिना उस लड़की के कुछ बोले वो अपना पर्स लेने चला गया और १० रुपये उसकी थाली में रख कर दरवाजा बंद कर दिया ....
आखिर सुबह सुबह अपनी नीद खराब कर, भगवान और उस लड़की कि दशा पर बहस करके कौन मुसीबत मोल ले .....

शनिवार, 8 मार्च 2014
रात
अकसर धुप निकल आती है
रात बड़ी छोटी होती है
दूर सितारों के ढलते ही
परियों की बस्ती रोती है
चाँद अकेला बिखरे तारे
सब जगमग-जगमग होती है
सच्ची दुनिया से अच्छी तो
सपनो की बस्ती होती है
रात बड़ी छोटी होती है
दूर सितारों के ढलते ही
परियों की बस्ती रोती है
चाँद अकेला बिखरे तारे
सब जगमग-जगमग होती है
सच्ची दुनिया से अच्छी तो
सपनो की बस्ती होती है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)